देश

national

महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई

الثلاثاء، 28 فبراير 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। श्रीआजाद व्यायामशाला चौबयाना में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चंद्रशेखर आजाद जी की 92 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। श्रीआजाद व्यायामशाला के अध्यक्ष शैलेंद्र देवलिया ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्प एवं फूलमाला अर्पित की तत्पश्चात कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा व्यायामशाला के पदाधिकारी एवं सदस्यगणों ने भी पुष्प अर्पित कर एवं कैंडल जलाकर महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस दौरान जगदीश नारायण सेन, आशीष चौबे, मोनीष देवलिया, कृष्णकांत सोनी, गौरव चौबे, राजेश, शुभम ग्वाला, पंकज राठौर, विनोद कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, अजय रैकवार, कपिल झा, संतोष, मनीष कुशवाहा, राजा कुशवाहा, मनन देवलिया, आदित्य, आभास, यश, धु्रव, कृष्णा, अंकित आदि मौजूद रहे। संचालन व्यायामशाला के प्रधान प्रशिक्षक मोनीष देवलिया ने किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'