देश

national

प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना संचालित

الخميس، 9 فبراير 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

ललितपुर। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार सविता ने अवगत कराया है कि कृषि में प्रशिक्षित युवाओं की सेवाओं का उपयोग कृषक हित में करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना (एग्रीजंक्शन) संचालित है। जिसके अन्तर्गत वर्ष 2022-23 हेतु उत्तर प्रदेश जनपद ललितपुर में निवास करने वाले कृषि स्नातक, कृषि व्यवसाय प्रबन्धन स्नातक/स्नातक जो कृषि एवं सहबद्ध विषयों यथा पशुपालन, उद्यान, वानिकी, दुग्ध, पशु चिकित्सा, मुर्गी पालन एवं इस तरह की गतिविधियां जो किसी राज्य, केन्द्रीय विश्वविद्यालयों से डिग्रीधारी है, जो आई.सी.ए.आर./ यू.जी.सी. द्वारा मान्यता प्राप्त हों, इसके अतिरिक्त अनुभव प्राप्त डिप्लोमाधारी/कृषि विषय में इन्टरमीडिएट योग्य प्रार्थी पर भी विचार किया जयेगा। बेरोजगारों को लाभ देने के लिये प्रत्येक ब्लाक से एक लाभार्थी का चयन किया जाना है चयनित लाभार्थी को खाद, बीज एवं रसायन के विभाग द्वारा लाईसेंस निशुल्क उपलब्ध कराये जायेंगे। साथ में पीएनबी आरसेटी से ऋण भी दिया जायेगा। उक्त हेतु लाभार्थी की आयु 40 वर्ष से अनधिक, अनुसूचित जाति, जन जाति, महिलाओं को 05 वर्ष की छूट अधिकतम। पात्र अभ्यर्थियों में जिनकी जन्मतिथि पहले है, उन्हें वरीयता दी जायेगी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'