देश

national

लघुवाद सम्बन्धी लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु की गयी बैठक

الأربعاء، 1 فبراير 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आम जनमानस में अत्यधिक प्रचार प्रसार हेतु बैठक आहूत की गयी बैठक में उपस्थित पराविधिक स्वयं सेवकों को जनमान को जागरूक करने के लिये पम्प्लेट दिये गये एवं निर्देशित किया गया कि वे आगामी विशेष लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत का अपने स्तर से अत्यधिक प्रचार-प्रसार करें ताकि आगामी विशेष लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण हो सके। इसके अलावा सचिव महोदय द्वारा आज दिनांक 01-02-2023 को जिला कारागार उन्नाव का निरीक्षण किया गया। सचिव महोदय द्वारा जिला करागार उन्नाव में निरूद्ध पुरुष व महिला बन्दियों को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी दी गई एवं जेल बन्दियों को प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायताओं एवं निःशुल्क विधिक अधिवक्ता मिलने की प्रकिया से अवगत कराया गया। साथ ही जेल अपील से सम्बन्धित आवश्यक विधिक जानकारी प्रदान की तथा दिनांक-11-02-2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय  लोक अदालत के सम्बन्ध में जानकारी दी। इसके साथ जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों से उनके रहन-सहन, खान-पान एवं स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे में पूछ-ताछ की गयी । जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जिला कारागार उन्नाव में कुल 1513 बंदी निरुद्ध है जिनमें से 1446 पुरुष बंदी तथा 67 महिला बंदी निरुद्ध हैं।

अपर जिला जज/सचिव

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

उन्नाव।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'