मोहम्मद जमाल
उन्नाव थाना फतेहपुर चौरासी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुशलपुरा के पास स्थित राजेन्द्र के खेत में सिम्मी पुत्री संगीत उम्र करीब 05 वर्ष निवासी कुशलपुरा थाना फतेहपुर चौरासी का शव प्राप्त हुआ था। जिसके संबन्ध में थाना फतेहपुर चौरासी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 24/2023 धारा 302/201 भादवि बनाम अज्ञात की विवेचना के दौरान आज दिनांक 05.02.2023 को थानाध्यक्ष अनुराग सिंह, उ0नि0 राजीव भदौरिया, उ0नि0 श्री विमलकान्त गोयल, उ0नि0 श्री किफायतुल्ला व सर्विलांस टीम द्वारा बच्ची की निर्मम हत्या कर लाश को छिपा देने वाले अभियुक्त अखिलेश पुत्र मटरू पासी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम कुशालपुरवा थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव, जो कि मृतका का चचेरा चाचा लगता है, को गिरफ्तार किया गया एवं उसकी निशादेही पर मृतका के चांदी के कंगन, चांदी की हाय व हवाई चप्पल की दो बद्धियां घटनास्थल राजेन्द्र निवासी महामाइनखेड़ा के खेत से खोदकर बरामद की गई । अभियुक्त ने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि मृतका की माँ से उसके प्रेम संबंध थे जिसमें मृतका सिम्मी उर्फ समीसा बाधा बन रही थी । इन प्रेम संबंधो के चलते ही अखिलेश ने सिम्मी उर्फ समीसा की हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को सरसो के खेत में छिपा दिया ।

Today Warta