देश

national

सीडीओ ने कौशाम्बी महोत्सव के तैयारियो को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

الخميس، 2 مارس 2023

/ by Today Warta

 


राकेश केशरी

जनपदवासी/आम जन-मानस अपनी स्व0-रचित थीम 15 मार्च तक करायें उपलब्ध

कौशाम्बी। मुख्य विकास अधिकारी डॉ० रवि किशोर त्रिवेदी द्वारा विकास भवन में आगामी कौशाम्बी महोत्सव को भव्य तरीके से आयोजित किये जाने के लिए अब तक की गई तैयारियों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा के दौरान कहा कि कौशाम्बी महोत्सव की स्मारिका का भी प्रकाशन किया जाना है। स्मारिका में कौशाम्बी की धार्मिक, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व के उल्लेख के साथ ही कौशाम्बी जनपद के बनने ( 4 अप्रैल 1997 से अब तक) से अब तक विकास यात्रा यथा-कौशाम्बी में खेल की गतिविधियॉ, नगरीय विकास, कृषि के क्षेत्र में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, अवस्थापना आदि के क्षेत्र में विकास का भी उल्लेख किया जायेंगा। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से कौशाम्बी महोत्सव के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं-चित्रकला, क्विज प्रतियोगिता एवं निबन्ध प्रतियोगिता आदि की तैयारी की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि सभी कार्यवाही समय से सुनिश्चित कर लिया जाय। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को मेंहदी प्रतियोगिता कार्यक्रम को सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित कराने एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत पात्र जोड़ों का विवाह आयोजित कराने के निर्देश दियें। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को कौशाम्बी महोत्सव का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के भी निर्देश दियें। कौशाम्बी महोत्सव में विभिन्न विभागों की विभागीय योजनाओं  से सम्बन्धित प्रदर्शनी भी लगायी जायेंगी। गौरतलब है कि कौशाम्बी महोत्सव का आयोजन 7,8 एवं 9 अप्रैल 2023 को फसईया मैदान (जीआईसी के सामने) कड़ा में किया जायेंगा। कौशाम्बी महोत्सव के तीनों दिन कुमार विश्वास द्वारा रामकथा (अपने-अपने राम विषय पर) कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेंगा। समिति द्वारा कौशाम्बी महोत्सव की थीम रखने तथा थीम का प्रस्ताव जनपदवासियों से प्राप्त किये जाने का निर्णय लिया गया है। जनपदवासी/आम जन-मानस अपनी स्व-रचित थीम 15 मार्च 2023 तक अपना नाम एवं मोबाइल नम्बर सहित सायं 5 बजे तक जिला सूचना अधिकारी, कलेक्ट्रेट में प्रेषित कर सकतें है। इसके साथ ही मोबाइल नम्बर-9453005381 पर एसएमएस व ई-मेल-डीआईओ कौशाम्बी एट दा रेट जीमेल डाट काम पर प्रेषित कर सकते हैं। कौशाम्बी महोत्सव समिति द्वारा चयनित थीम के रचयिता को उचित पुरस्कार दिया जायेंगा।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'