देश

national

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर में भव्य पथ संचलन निकाला गया

الأربعاء، 29 مارس 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

नगर के स्वयंसेवक रहे उपस्थित

ललितपुर। वर्ष प्रतिपदा उत्सव हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2080 के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ललितपुर नगर की इकाई ने शहर में भव्य पथ संचलन निकाला संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। पथ संचलन तुवन मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर नझाई बाजार, अजीतापुरा, महावीरपुरा, रावतपुरा, चौबयाना, नदीपुरा आजाद चौक, सावरकर चौक, तालाबपुरा, तुवन चौराहा होते हुए कंपनी बाग में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों को अरुण, पूर्व प्रचारक एवं प्रधानाचार्य (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, महरौनी) पाथेय प्राप्त हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक रमेश सोनी, जिला कार्यवाह आशीष चौबे, सह जिला कार्यवाह मनीष श्रीवास्तव, जिला प्रचारक ऋतुराज, विभाग प्रचार प्रमुख मनोज, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख एवं प्रान्त शारीरिक टोली सदस्य अरविंद सोनी, सह जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख भरत रजक, जिला व्यवस्था प्रमुख प्रताप नारायण गुप्ता, सह जिला व्यवस्था प्रमुख अवधेश नामदेव, जिला घोष प्रमुख कैलाश, जिला सह सेवा प्रमुख राजेन्द्र, नगर संघचालक जितेन्द्र वैद्य, नगर कार्यवाह विवेक बोहरे, नगर प्रचारक सन्यासी, मज्जू सोनी, राहुल मोदी, नगर सेवा प्रमुख विवेक राठौर, नगर घोष प्रमुख ऋषभ, विक्रम, हरिओम, राहुल, मुकुल सैकड़ों स्वयंसेवक समेत उपस्थित रहे।

सावरकर चौक पर की पुष्पवर्षा

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर पथ संचालन के दौरान वीर सावरकर चौक पर मज्जू सोनी के नेतृत्व में पथ संचालन में चल रहे आरएसएस कार्यकर्ताओं पर पुष्पवर्षा की गयी। इस दौरान उन्होंने इस आयोजन को अद्वितीय बताया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'