देश

national

प्रदेशीय आह्वान पर किये जायेंगे अग्रिम आयोजन

الأربعاء، 1 مارس 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल की एक अति आवश्यक बैठक स्थानीय होटल संपन्न हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा की संगठन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में व्यापारियों का महाकुंभ की आयोजन किया जाना है। इस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि प्रदेश के अनुसार जो कार्यक्रम आएगा, उससे बढ़-चढ़कर के ललितपुर में आयोजन किया जाएगा। व्यापार मंडल को गति देने के लिए सर्वसम्मति से 15 सदस्यी कोर कमेटी का गठन किया गया। मुख्य रूप से जिसकी बैठक हर माह किसी एक पदाधिकारी के प्रतिष्ठान पर होगी उसमें जो भी निर्णय लिए जाएंगे, वह सर्वमान्य होंगे। सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया है कि हर सेक्टर का पुनर्गठन शीघ्र ही किया जावेगा जो जिस सेक्टर में जो पदाधिकारी होगा वह उसका संयोजक माना जाएगा उसी के अनुसार वहां गठन किया जाएगा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया जावेगा। प्रदेश के सात करोड़ व्यापारियों के मुखिया पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल को हाल में ही अदालत के द्वारा 2 साल की सजा का निर्णय सुनाया गया था, क्योंकि आज से 32 वर्ष पहले एक भ्रष्ट वाणिज्य कर कमिश्नर द्वारा व्यापारियों का उत्पीडऩ किए जाने के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष ने संघर्ष किया था जिस पर भ्रष्ट अधिकारी ने उन पर झूठा मुकदमा लगाया था। आज न्यायालय ने 32 वर्ष बाद निर्णय किया है अदालत के निर्णय का व्यापारियों ने सम्मान किया और अदालत ने शीघ्र ही उनकी जमानत स्वीकृत की। अब अध्यक्ष उच्च न्यायालय में उसकी अपील करेंगे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'