देश

national

एक वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित सुशासन, विकास रोजगार पुस्तिका का प्रभारी मंत्री ने किया विमोचन

السبت، 25 مارس 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

लोकभवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने देखा सजीव प्रसारण

पत्रकारों से वार्ता कर प्रभारी मंत्री ने विगत एक वर्ष में कराये गए विकास कार्यों की दी जानकारी

ललितपुर। मुख्यमंत्री द्वारा लोकभवन लखनऊ में प्रदेश सरकार के लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों के अभूतपूर्व प्रयासों और परिणामों को प्रदर्शित करती पुस्तिका के विमोचन किया गया, जिसका सजीव प्रसारण राज्य मंत्री, जल शक्ति विभाग, उ.प्र./प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद की अध्यक्षता में सर्किट हाउस लोनिवि में दिखाया गया।  इसके उपरान्त प्रभारी मंत्री ने सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने सम्बंधी सुशासन, विकास रोजगार’ल पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने जनपद के मीडिया बंधुओं के साथ प्रेस वार्ता करते हुए प्रदेश एवं जनपद में विगत एक वर्ष में प्रदेश सरकार द्वारा कराये गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी निर्णयों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार हर वर्ग के व्यक्ति के विकास के लिए तत्पर है। वर्तमान सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया जा रहा है, जिसके लिए एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज, एयरपोर्ट, बेहतर सड़कें, गरीबों के लिए मकान, शौचालय, राशन, पेंशन, निःशुल्क शिक्षा, मिड डे मील जैसी अनेकों योजनाएं चलायी जा रही हैं, जिनका लाभ निष्पक्ष रुप से सभी लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। इसके साथ ही देश के अन्नदाता किसानों को प्रत्येक योजना का लाभ डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में पहुंच रहा है।  इस अवसर पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, जिलाध्यक्ष भाजपा राजकुमार जैन, चन्द्रशेखर पंथ, दिनेश गोस्वामी, लक्ष्मी रावत, जगदीश सिंह लोधी, अजय पटैरिया, हरीराम राजपूत, कल्लू साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं अधिकारियों में जिलाधिकारी आलोक सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने उक्त प्रसारण को देखा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए एके सिंह, सीएमओ डा. जेएस बक्शी, उप जिलाधिकारी सदर अमित कुमार भारती, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई प्रथम एवं द्वितीय, सहायक निदेशक सूचना संरजीत सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर, तहसीलदार सदर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'