देश

national

अब सीएचओ टीकाकरण में निभाएंगे भागीदारी

الأربعاء، 29 مارس 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से सीएचओ को दिया गया प्रशिक्षण

ललितपुर। झांसी रोड स्थित एक होटल में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डबल्यूएचओ) की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के लिए एक दिवसीय डिस्ट्रिक औरिएंटेशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएचओ को नियमित टीकाकरण के लिए प्रशिक्षित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.जे.एस.बक्शी ने बताया कि सीएचओ की एक के बाद एक स्वास्थ्य सेवाओं में भागीदारी बढ़ रही है। सीएचओ अब टीकाकरण एवं वैक्सीन प्रीवेंटेबल डिजीज में भी सक्रिय भागीदारी करेंगे, इसलिए सीएचओ को दक्ष होना जरूरी है। यदि बच्चा टीकाकरण से प्रतिरक्षित है तो उसे बीमारी जल्दी नहीं पकड़ेगी। बच्चों को टीडी, हेपेटाइटिस बी, बीसीजी, पोलियो, पेंटा, रोटा, एफआईपीवी, पीसीवी, खसरा, विटामिन ए, डीपीटी जैसे टीके लगाए जाते हैं। प्रत्येक सीएचओ को इनके बारे में अनिवार्य रूप से जानकारी होना आवश्यक है। बच्चों का समय पर टीकाकरण कराना जरूरी है। डिस्ट्रिक पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डा.सौरभ सक्सेना ने बताया कि नवजात से लेकर पांच साल तक बच्चों का टीकाकरण किया जाता है, इसलिए सभी टीकाकरण के बारे में अच्छी तरह से जान लें। उन्होंने बताया कि बच्चों को टीका कब कब लगाया जाना है,इसके लिए टीकाकरण कार्ड को सुरक्षित रखना है। इस कार्ड में टीकाकरण के बारे में जानकारी लिखी होती है,साथ ही जो टीका लगाया जा चुका है,उसकी भी एंट्री की जाती है। जब बच्चे को अगले टीकाकरण के लिए केंद्र पर ले जाए तो टीकाकरण कार्ड जरूर साथ लेकर जाए और हमेशा टीकाकरण कार्ड साथ रखें। यदि अगले टीकाकरण तारीख के दौरान कहीं यात्रा कर रहे हैं तो ऐसे में टीकाकरण कार्ड के ज़रिए देश में कहीं भी अपने बच्चे/गर्भवती महिला का टीकाकरण करा सकते हैं। टीकाकरण के बाद किसी भी प्रतिकूल प्रतिक्रियाओं को देखने के लिए लाभार्थी केंद्र पर 30 मिनट का इंतज़ार करे, इसके बाद ही घर वापस जाए,इसके बारे में विस्तार से बताया। इस वर्कशॉप में सोमवार को 51 एवम मंगलवार को 54 सीएचओ बुलाए गए। प्रशिक्षण में डिप्टी सीएमओ डा.आर.एन.सोनी, डबल्यूएचओ के एसएमओ डा.सुमित बघेल, महामारी रोग विशेषज्ञ डा.देशराज, डीपीएम रजिया फिरोज, जिला परामर्शदाता रवि झा, आपदा विषेशज्ञ आरती सिंह आदि मौजूद रहे। विकासखंड बिरधा अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बिरारी के सीएचओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि टीकाकरण के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की,साथ ही टीकाकरण का कैसे सुपरविजन करना है और कैसे एएनएम से टीकाकरण में सहयोग लेना है, इसके बारे में जाना है। विकासखंड जखौरा अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर निवाई केसीएचओ आनंद दीक्षित ने बताया कि बच्चों के अभिभावकों को टीकाकरण की महत्ता के बारे में समझाना है क्योंकि टीकाकरण से बच्चों को 12 प्रकार की जानलेवा बीमारियों से छुटकारा मिलता है।  इसके अतिरिक्त बच्चों के चिन्हीकरण, फॉलोअप एवम रेफर के बारे में जाना।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'