देश

national

फर्जी अंकपत्र लगाकर पंचायत सहायक बने युवक पर मुकदमा

الأربعاء، 22 مارس 2023

/ by Today Warta

 


राकेश केशरी

कौशाम्बी। विकास खण्ड कौशाम्बी के ऐगवा उपहार ग्राम पंचायत में फर्जी अंकपत्र लगाकर पंचायत सहायक बने युवक पर कार्रवाई हुई। शिकायत पर ग्राम पंचायत अधिकारी ने अभिलेख की जांच करने के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी। डीपीआरओ के निर्देश पर वीडियो ने आरोपित कर्मचारी के खिलाफ सरायअकिल थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। ऐगवा उपरहार ग्राम पंचायत में गांव का ही चंद्रभूषण शैक्षिक अभिलेखों में हेराफेरी करते हुए पंचायत सहायक बन गया था। साल भर बाद शिकायत की गई कि पंचायत सहायक के शैक्षिक अभिलेख फर्जी है। इसके बाद डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी ने अभिलेखों की जांच कराई तो अंकपत्र फर्जी पाए गए। ग्राम पंचायत अधिकारी ने जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर ग्राम पंचायत अधिकारी वसीम अहमद ने सरायअकिल पुलिस ने तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित पंचायत सहायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्रवाई के बाद से आरापिक युवक घर छोड़कर फरार है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'