देश

national

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने भवन्स मेहता महाविद्यालय, भरवारी में आयोजित रोवर्स/रेन्जर्स के लिए विश्वविद्यालयी समागम का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ

الاثنين، 20 مارس 2023

/ by Today Warta

 



राकेश केशरी

कौशाम्बी।जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भवन्स मेहता महाविद्यालय, भरवारी में प्रो0 राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज द्वारा आयोजित रोवर्स/रेन्जर्स के लिए विश्वविद्यालयी समागम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।  जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रोवर्स/रेन्जर्स में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि अकेडमिक के अलावा अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करना चाहिए, इससे व्यक्तित्व में निखार आता है। उन्होंने कहा कि किसी प्रतियोगिता में विजेता होने से ज्यादा अहम प्रतिभाग करना होता है। उन्होंने कहा कि भवन्त मेहता कॉलेज बहुत ही पुराना एवं जनपद का प्रतिष्ठित कॉलेज है। उन्हांने छात्र-छात्राओं से अपेक्षा की कि परिश्रम से पढ़ाई कर अपने महाविद्यालय व जनपद का नाम रोशन करें। पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए व्यवस्थित तरीके से कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए आयोजकों को बधाई व रोवर्स/रेन्जर में प्रतिाग करने वाले छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्हांने कहा कि शिक्षा के साथ ही अन्य गतिविधियों में प्रतिभाग करने से व्यक्तित्व का विकास होता है। समस्त जनप्रतिनिधि, अध्यक्ष नगर पालिका/नगर पंचायत, समस्त ग्राम प्रधान, समस्त कृषक एवं पशुपालक, भूसा क्रेता व विक्रेता, समाज सेवी संस्थायें, कोटेदार, गौ प्रेमी एवं अन्य समस्त जनपदवासियों जैसा कि आपको विदित हैं कि जनपद में संचालित 82 स्थाई/अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल पर आपके सहयोग से 13798 गोवंश संरक्षण कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। विगत वर्षों में आपके द्वारा भूसा महादान अभियान के अन्तर्गत विभिन्न गोवंश आश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंश के लिए प्रचुर मात्रा में भूसा/हरा चारा एवं अन्य सामाग्री का दान किया गया है, जो कि निराश्रित बेसहारा गोवंश के भरण पोषण कार्य में लाभकारी सिद्ध हुआ।   जिलाधिकारी ने सभी से अपील किया है कि इस वर्ष भी संरक्षित गोवंश के भरण पोषण के लिए अधिक से अधिक मात्रा में भूसा/हरा चारा राशन अथवा अन्य सामाग्री नजदीकी स्थाई/अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल/गौशालाओं पर दान करें, जिससे गोवंश संरक्षण में पूर्व की भांति आपकी सहभागिता एवं सहयोग बनी रहें।  

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'