देश

national

उन्नाव में रमज़ान को लेकर तैयारियां हुई पूरी शुक्रवार को होगा पहला रोज़ा

الخميس، 23 مارس 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। भारत में कल शाम को रमजान के चांद का दीदार नहीं हुआ था, इसलिए रमजान का पवित्र महीना आधिकारिक तौर पर कल शुक्रवार (जुमा) से शुरू होगा। उन्नाव शहर काजी मौलाना निशार अहमद मिस्बाही की ओर से घोषणा की गई है कि रमजान का पहला दिन शुक्रवार 24 मार्च, 2023 से शुरू होगा। रमजान का पाक महीना इस्लाम धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है। इस पूरे महीने मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखते हैं। रोजा यानी उपवास की शुरुआत सुबह सूर्योदय से पहले सहरी करके की जाती है और फिर पूरे दिन भूखे-प्यासे रहकर इबादत करके शाम में मग़रिब की अजान को सुनकर इफ्तार कर रोजा खोला जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान साल का नौवां महीना होता है। जो कि शाबान के महीने में बाद आता है। शहर काजी ने बताया कि रोजा रखे इबादत करे और रोजा अगर न रखे तो रोजदार का एहतराम करे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'