देश

national

सगाई के बाद शादी से किया इनकार

الأربعاء، 22 مارس 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि साल भर पहले प्रयागराज के एक युवक से उसकी मुलाकात एक रिश्तेदारी में हुई थी। इसके बाद युवक का उसके घर आना-जाना हो गया। युवक ने शादी करने की बात कही। इसके बाद दोनों के बीच सगाई हो गई। आरोप है कि सगाई के बाद युवक उसके साथ मनमानी करने लगा। कुछ दिन बीतने के बाद शादी की तारीख पक्की करने की बात हुई तो युवक व उसके घर वालों ने पांच लाख रुपये नकदी के साथ एक कार की डिमांड की। इस पर युवती के घर वालों ने देने से इनकार किया तो आरोपित व उसके घरवालों ने शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने पीड़िता को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'