देश

national

ससुरालियों ने दहेज के खातिर विवाहिता को पीटा,शिकायत

السبت، 4 مارس 2023

/ by Today Warta

 


राकेश केशरी

कौशाम्बी। संदीपन घाट थाने के उमरछा गांव में शुक्रवार रात दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को पीट दिया। पीड़िता ने थाने जाकर ससुरालियों के खिलाफ मामले की तहरीर दी है। संदीपन घाट के उमरछा गांव की महिला ने बताया कि उसका पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। शादी के बाद से ही ससुरालीजन कम दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। शुक्रवार रात इसी बात को लेकर सास, ससुर और देवर आदि ने दहेज को लेकर उसकी पिटाई कर दी। विवाहिता ने फोन से पति को इसकी जानकारी दी। आरोप है कि पति ने भी गालीगलौज की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'