देश

national

बुन्देलखण्ड परिक्षेत्र कि आवागमन सुविधा निरन्तर अच्छी हो रही है।- श्री सूर्य प्रताप शाही

الجمعة، 3 مارس 2023

/ by Today Warta



बाँदा बुन्देलखण्ड को आत्मनिर्भर बनाने के लिये सभी का सामुहिक प्रयास जरूरी है। इस प्रयास से ही आर्थिक रोजगार एवं आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा। कृषि क्षेत्र की डी0जी0पी0 30 प्रतिशत करने में सहभागिता जरूरी है। खेती का क्षेत्रफल बढाने से रोजगार के साथ साथ आम जनमानस की सम्मृद्वी बढेगी। भूगर्भ जल को संरक्षित करने का प्रयास भविष्य के लिये करना आवश्यक है। बुन्देलखण्ड परिक्षेत्र में अन्य फसलो के साथ साथ केन बेतवा नदीयो के किनारे बॉस, केला एंव औषधिय फसलो कि खेती की सम्भावनाये प्रबल है। कृषि विश्वविद्यालय बाँदा कई क्षेत्रो मे अच्छा कार्य कर रहा है  इसके लिये कुलपति एवं यहा के वैज्ञानिको कि सराहना करता हू। विश्वविद्यालय परिसर में पशु चिकित्सा महाविद्यालय में शिक्षण कार्य शूरू करना प्राथमिकता मे है। महाविद्यालय के खुलने से शिक्षा के साथ साथ पशुओ का ईलाज तथा अन्य सुविधाओ का लाभ यहा के जनता को मिलेगा। केन्द्र व राज्य सरकार बुन्देलखण्ड के विकास हेतु योजनाबद्व तरीके से काम कर रही है। बकरी पालन, भेड पालन, मूर्गी पालन तथा मधुमख्खी पालन कर अतिरिक्त आय पर ध्यान देना होगा। विश्वविद्यालय द्वारा प्रर्दशनी, वैज्ञानिक संवाद एवं किसान मेला कृषि के क्षेत्र मे तकनीकी विकास एवं जागरूकता लाने के लिये आयोजन किया जाता है। यह वकतव्य   बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बाँदा के 13स्थापना दिवस समारोह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे मा0 मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, उ0प्र0 शासन श्री सूर्य प्रताप शाही जी ने दिया। 13स्थापना दिवस समारोह में विश्वविद्यालय के शिक्षक, प्राध्यापक, डा0 आर0के0 सिंह व सहायक प्राध्यापक, डा0 हितेश कुमार को उत्तम शोधकर्ता, सह प्राध्यापक डा0 ए0के0सिंह व सहायक प्राध्यापक, डा0 सी0एम0 सिंह को उत्तम शिक्षक, हेतु पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय कि विभिन्न प्रतियोगिताओ मे विजय प्रतिभागियो को भी पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'