देश

national

बेखौफ दबंग के के ठिकाने पर दबिश देते हुए 06 अभियुक्तो को 350 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया

الخميس، 2 مارس 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल 

उन्नाव आबकारी विभाग व थाना मौरावां की संयुक्त कार्यवाही होली पर्व के दृष्टिगत आबकारी आयुक्त महोदय के आदेशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी करुणेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में प्रातः मुखबिर खास की सूचना पर आबकारी विभाग व थाना मौरावां पुलिस स्टाफ के साथ ग्राम खानपुर,पटेडा,विशम्भरखेडा व गडरिनखेडा में एक बारगी दबिश देते हुए 06 अभियुक्तो को 350 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया साथ ही 03 भटिठयो के साथ लगभग 400 किलो ग्राम महुआ लहन मौके पर नष्ट किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त1. केशकली पत्नी श्याम लाल   निवासी विशम्भरखेडा 2. सुमन पत्नी गनेश  निवासी विशम्भरखेडा 3. कौशल पुत्र सन्तू  निवासी पटेडा 4. कमलेशा पत्नी कौशल निवासी पटेडा 5. अमिता पत्नी पुत्तन निवासी पटेडा 6. चांदनी पत्नी अखिलेश निवासी खानपुरको थाना मौरावां में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'