देश

national

परिवार परामर्श केन्द्र में पति-पत्नी के 29 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राजी

الأحد، 26 مارس 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। सिद्धार्थ शंकर मीना पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव एवं विभिन्न थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया। परिवार परामर्श केन्द्र, परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया। तदोपरान्त महिला थाना से 12, परिवार परामर्श केन्द्र से 5, थाना दही व थाना आसीवन से 3-3, थाना थाना बेहटा मुजावर से 2, थाना औरास, थाना असोहा, थाना बिहार व थाना सफीपुर से 1-1 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया। उपरोक्त पुनीत कार्य में डा० आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति एवं सलाहकारो मे डा० एस. के. पाण्डेय, राम सनेही, तबस्सुम नफीस, यतीन्द्र नाथ मिश्रा, डा० शशि रंजना अग्निहोत्री, प्रभा यादव, सहयोगी अंकित रघुवंशी, बांगरमऊ हेल्प हेस्क से अबसार अली खांन एंव डा सगीर अहमद खांन एवं संबन्धित थानों व परिवार परामर्श केन्द्र टीम से महिला थाना प्रभारी पुष्पा सिंह, परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी उप निरीक्षक राजबहादुर सिंह, उप निरीक्षक भागीरथी, हेड कॉन्स्टेबल मिथलेश वर्मा, कमलेश कुमारी, दीक्षित यादव, आरती शर्मा, रचना, माण्डवी सिंह, पूजा, नीरज, कीर्ति सिंह, आशी, अंजुला त्रिपाठी, मीनू सोलंकी, अंशू रानी, साधना देवी का विशेष योगदान रहा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'