देश

national

साक्षात्कार 27 व 29 मार्च को

الخميس، 2 مارس 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा उ.प्र. श्रम एवं सेवायोजन विभाग के अधीन संचालित शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्र में एक वर्षीय लिपिकीय वर्ग का निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। आरक्षित वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी जो जिला सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत हो जिनकी शैक्षिक योग्यता न्यूनतम इण्टरमीडिएट एवं हाईस्कूल में अंग्रेजी विषय के साथ उत्तीर्ण हो और जिनकी आयु सीमा 01 जनवरी 23 को 18 वर्ष से 35 वर्ष के मध्य हो, अपना आवेदन पत्र जिला सेवायोजन कार्यालय में 15 मार्च 2023 को अपरान्ह 12 बजे तक जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति अवश्य संलग्न करें। प्रवेश साक्षात्कार के माध्यम से होगा, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 27 मार्च 2023 को एवं पिछड़ी जाति के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 29 मार्च 2023 को किया जायेगा। आवेदन-पत्र का प्रारूप कार्यालय के सूचना पट पर उपलब्ध हैं। जिला सेवायोजन कार्यालय आकर सम्पर्क करें।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'