देश

national

हत्या में वांछित दो अभियुक्ता को गिरफ्तार कर भेज गया जेल

الخميس، 16 مارس 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बेहटा मुजावर पुलिस द्वारा हत्या में वांछित दो अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया गया। आप को बता दे कि 8 मार्च को वादी मुकदमा अमर सिंह पुत्र स्व० सोबरन निवासीग्राम बन्दी खेडा मजरा तमोरिया खुर्द थाना बेहटा मुजावर द्वारा तहरीरी दी देकर बताया कि सूचना कि गांव के ही अभियुक्तगण कैलाश पुत्र स्व० जानकी प्रसाद, कपिल पुत्र कैलाश, निखिल पुत्र कैलाश, सीमा उर्फ कमला पत्नी कैलाश, कोमल पुत्री कैलाश द्वारा उसके भाई रामसागर को लाठी, डण्डा, धारदार हथियार व लोहे की राड से हमला कर दिया था। जिससे मेरे भाई रामसागर व भगवान शंकर गम्भीर रुप से घायल हो गये  थे। तथा मेरे भाई रामसागर की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। तथा वादी द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर कैलाश पुत्र स्व० जानकी प्रसाद, कपिल पुत्र कैलाश, निखिल पुत्र कैलाश, सीमा उर्फ कमला पत्नी कैलाश, कोमल पुत्री कैलाश के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। अभियोग में नामित अभियुक्तगणों में कैलाश पुत्र स्व० जानकी प्रसाद, कपिल पुत्र कैलाश, निखिल पुत्र कैलाश को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तारी के क्रम में शेष वांछित महिला अभियुक्तगण सीमा उर्फ कमला पत्नी कैलाश, कोमल पुत्री कैलाश को गुरुवार को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'