देश

national

प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन करेगा स्वाभिमान यात्रा की अगुवाई

السبت، 25 مارس 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन की बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में एसोसिएशन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया के आगामी 27 मार्च को जनपद में आने वाली व्यापारी स्वाभिमान यात्रा की प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन भव्य अगवाई करेगी। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि व्यापारी हितों के लिए उद्योग व्यापार मंडल सदैव संघर्षरत रही है चाहे व्यापारियों का के हितों की लड़ाई हो या या धार्मिक चित्त की लड़ाई हो सदैव भक्तों के लिए शासन प्रशासन को चेताया है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के मंत्री राजेश दुबे ने कहा कि नगर पालिका द्वारा विद्यालयों पर लगाए जा रहे गृह कर का एसोसिएशन विरोध करती है। व्यापार मंडल के प्रदेश चेयरमैन महेंद्र मयूर ने बताया कि नगरपालिका के मनमानी तरीके से ग्रह कर लगाए जाने से मामले में उन्होंने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। उन्होंने कहा इसके बाद भी पालिका प्रशासन मनमाने तरीके से विद्यालयों को नोटिस जारी कर रहा है। इस बात को किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने सभी विद्यालय प्रबंधकों को गृह करना जमा करने की सलाह दी और कहा कि व्यापार मंडल इस मुद्दे पर आपके साथ है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 27 तारीख को आने वाली व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का होटल आर्यन इन पहुंचकर स्वागत स्वागत में सम्मिलित होंगे एवं  विद्यालय हित की मांगों में व्यापार मंडल के साथ खड़े रहेंगे। सभी प्रबंधकों का आह्वान किया है कि 27 मार्च को सुबह 11:00 बजे आर्यन इन पहुंचकर व्यापारी स्वाभिमान यात्रा में सम्मिलित हों। बैठक में गोविंद व्यास, कौशल किशोर गोस्वामी, अक्षय अलया, अजय श्रीवास्तव, धु्रव साहू, राजेश महेश्वरी, अमन दुबे, डीएस विवेक, कपिल अग्रवाल, भूपेंद्र जैन, अजय जैन साइकिल, देवेंद्र तिवारी, अजय बरया, विजय यादव, किशोर मैथ्यू, आलोक रिछारिया, संजीव जैन, महेश शर्मा, विजय डयोढिय़ा, विश्वनाथ शुक्ला, राजेंद्र अग्निहोत्री, राकेश श्रीवास्तव, रामस्वरूप नामदेव, रामगुलाम, सतीश पुरोहित, शिशुपाल सिंह, सुनील सोलोमन, रवि राठौर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'