देश

national

जमीन पर जबरन कब्जा कर अवैध निर्माण करने का आरोप

الأربعاء، 22 مارس 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

पीडि़त पक्ष ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को भेजा शिकायती पत्र

ललितपुर। कोतवाली तालबेहट क्षेत्रांतर्गत रहने वाले शकील खान व शमीम खान ने संयुक्त रूप से एक शिकायती पत्र जिला व पुलिस प्रशासन को भेजते हुये उनकी जमीन पर विगत पन्द्रह दिनों से अवैध कब्जा होने का आरोप लगाते हुये कार्यवाही की गुहार लगायी है। पीडि़तों ने अवगत कराया कि स्थगन आदेश के बाबजूद विवादित भूमि पर निर्माण कार्य जोर शोर से किया जा रहा है। बताया कि तालबेहट स्थित रानीपुरा मर्दनसिंह की मूर्ति के आगे मैन रोड पर स्थित (हाईटेक) विवादित भूमि जो कि विगत 19 वर्षों से विवादित है एवं अदालत में विचाराधिन मामला हैं। उस पर अवैध रूप से क्रेता महिला व उसके पति जो कि स्वयं को चिकित्सक बताता है के द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। बताया कि यह अवैध कब्जा विगत 15 दिनों से जबरन चल रहा है। इसमें स्थानिय पुलिस कोई भी वैधानिक कार्यवाही नहीं की जा रही है। पीडित ने बताया कि उक्त भूमि पर यथा स्थिति का स्थागन आदेश 09 मार्च 2005 से पारित हैं। वाद संख्या 372/2004 आराजी सं. 2644, 2164, 2165, 2166, 2167, 2363 में न्यायाक मजिस्ट्र सी.डि. प्रबर खण्ड में अभय पक्ष को आदेशित किया है कि उपरोक्त आराजी पर स्ट्रे आदेश 09 मार्च 2005 को पालन अनिवार्य हैं, यथा स्थिति का आदेश हैं। एवं निर्माण करना अदालत की अवमानना है। उपरोक्त आराजी पर स्ट्रे आदेश सभी नम्बरान पर आज भी वर्तमान में प्रभावी हैं। पीडित पक्ष ने बुधवार को फिर से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही किये जाने की गुहार लगाते हुये तत्काल निर्माण कार्य बंद कराये जाने की गुहार लगायी है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'