देश

national

ट्रेन में जहर खुरानी का शिकार हुआ युवक,भरवारी रेलवे स्टेशन पर उतरा

الخميس، 30 مارس 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। भरवारी रेलवे स्टेशन पर सुबह एक युवक बेहोशी की हालत में मिला तो हड़कंप मच गया,होश में आने के बाद युवक ने बताया कि वह ट्रेन में जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया और उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया जिसके बाद वह बेहोश हो गया। नशे से युवक का मानसिक संतुलन बिगड़ गया,होश में आने के बाद युवक ने अपनी पहचान पुष्पेंद्र शुक्ला पुत्र सुरेश चंद्र शुक्ला गांव गौरीकला बांगरमऊ जिला उन्नाव का बताया है। लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'