देश

national

होली व शब-ए-बारात के त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

الأربعاء، 1 مارس 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। करारी कोतवाली परिसर में बुधवार को होली और शब-ए-बारात के त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। नवागत थाना प्रभारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में होली के साथ-साथ एक दिन पूर्व होने वाले शब-ए-बारात पर्व को लेकर भी चर्चा की गई। इसे लेकर पुलिस प्रशासनिक स्तर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा बैठक में कस्बे व क्षेत्रवासियों से होली पर्व में होने वाली समस्याओं की भी जानकारी ली। कोतवाली परिसर में होली व शब-ए-बारात पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे नवागत थाना प्रभारी गणेश प्रसाद सिंह ने कहा कि होली व शब-ए-बारात पर्व में किसी भी प्रकार से अराजकता न हो, इसके लिए पुलिस अराजकतत्वों पर निगाह बनाए हुए है। अराजक तत्वों को लेकर स्पष्ट हिदायत है कि किसी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ग्राम प्रधानों से कहा कि किसी भी गांव में होली रखने के स्थान पर विवाद हो तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कहा कि होली और शब-ए-बारात के मौके पर आपसी भाईचारा कायम रखा जाए। किसी ने भी अराजकता की तो सीधे कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से शांति व सौहार्द के साथ आगामी पर्व को मनाने की अपील किया है। इस दौरान एसआई विश्वनाथ पाल, एसआई बिपलेश सिंह, भाजपा नेता संजय जायसवाल, मदरसा के प्रधानाचार्य मो० इमरान, नगर पंचायत लिपिक कमलेश नारायण मिश्र, महताब अंसारी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विकास जायसवाल सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'