देश

national

सड़क निर्माण में अब पालिका ने फंसाया पेच

الخميس، 2 مارس 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। नगर पालिका परिषद भरवारी के चमंधा में सड़क निर्माण में हुई धांधली का मामला ठंडा नहीं था,कि अब पालिका ने नया पेच फंसा दिया है। ठेकेदार से लोग पहले से ही खफा थे। लोगों ने हंगामा करके काम बंद करा दिया था। इसके बाद जेई पहुंचे थे। जेई का घेराव करके लोगों ने नारेबाजी की थी। इसके बाद जेई को बंधक बना लिया था। अब इस मामले में नगर पालिका ने ठेकेदार को नोटिस दी है। ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू करने से पहले नगर पालिका ने एनओसी नहीं ली है। बिना एनओसी लिए काम शुरू कराने पर नगर पालिका ने आपत्ति जताई है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'