राकेश केशरी
कसेंदा। पिपरी थाने के रसूलपुर ब्यूर गांव की कमखिन पत्नी सुरेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात वह खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक दबंग से विवाद हो गया। कुछ देर के बाद दबंग अपने दो बेटों के साथ लाठी-डंडा लेकर पहुंचा और अभद्रता की। विरोध पर सुरेश कुमार की जमकर पिटाई कर दी। युवक ने पत्नी के साथ थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Today Warta