देश

national

एनसीबी व पुलिस की सयुक्त टीम ने अफीम की खेती करने वाले तीन तस्करो को किया गिरफ्तार

الجمعة، 3 مارس 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। नारकोटिक कन्ट्रोल व्यूरो व पुलिस की सयुक्त टीम ने महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव अफीम की खेती के साथ खेती करने वाले तीन तस्करो को पकड़ा है। आरोपी लगभग सात बिस्वा क्षेत्र में अफीम की खेती कर रहे थे,पकड़ी गई अफीम की खेती की कीमत लगभग 10 से 12 करोड़ बताई जा रही है,पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पुलिस आफिस में पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान उक्त मामले का खुलासा किया। एसपी ने मीडिया से बताया कि महेवाघाट थाना पुलिस को फुट पेट्रोलिंग के समय एक युवक के पास से टोकरी में अफीम के फूल मिले,पुलिस को पूछताछ के दौरान युवक ने अफीम की खेती का राज खोल दिया,युवक अपने सरसो के खेत के बीच में लगभग सात बिस्वा के खेत मे अफीम की खेती कर रहे थे,जिसके बाद पुलिस ने नारकोटिस कन्ट्रोल व्यूरो लखनऊ की टीम के साथ छापेमारी की,छापेमारी के दौरान तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एनसीबी व पुलिस पकड़े गए युवकों से पूंछताछ में जुटी हुई है। एनसीबी व पुलिस की सयुक्त टीम अफीम की खेती करने वाले दिनेश,प्रदीप व अभिमन्यु को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है,वही अफीम का खेत जब्त कर आकलन कर रही है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'