अझुवा कौशाम्बी आदर्श नगर पंचायत अझुवा के वार्ड नं 12 नयानगर, वार्ड 2 अम्बेडकर नगर सहित सभी वार्डों में नालियां ध्वस्त होने के कारण गंदे पानी के निकासी की समस्या हो गयी है घरों से निकला गंदा पानी मुख्य मार्ग पर फैला रहता है इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है लोग संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका से भी भयभीत रहते हैं वार्ड नं 12 नयानगर मुख्य मार्ग में छोटे छोटे स्कूली बच्चे, नगर का व्यस्त मार्ग होने से लोगों का दिन भर आनाजाना लगा रहता है लोगों ने नगर प्रशासन के कई बार शिकायत की वहीं वार्ड वासियों ने इस दुर्व्यवस्था के लिए जिम्मेदार अधिशाषी अधिकारी पर उपेक्षा का आरोप लगाया है वार्ड वासियों एवम निवर्तमान सभासद फूलचन्द्र केसरवानी के अनुसार 10 /5/2021 को जलनिकासी हेतु शायरी माता तिराहे से टेण्डरी तिराहे तक सीमेंटेड नाला हेतु 14 लाख से अधिक धन का टेंडर किया गया था जिसका आज तक निर्माण नही हुआ नाला निर्माण हो जाने से जल निकासी गंदे पानी के जल भराव से छुटकारा मिल जाएगा किंतु नगर प्रसाशन और प्रशासक पता नही किन कारणों से नाला निर्माण नही करवा रहा है!!!

Today Warta