देश

national

जनपद को मिली दो बसों की सौगात,सांसद ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

السبت، 25 مارس 2023

/ by Today Warta

 


राकेश केशरी

सरांय अकिल से हलद्वानी तक जायेगीं बसें

कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने शनिवार को कौशाम्बी डिपो मंझनपुर से दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद विनोद सोनकर ने बताया कि कौशाम्बी डिपो जब से अस्तित्व मे आया है तब से लगातार बसों के संचालन मे बढ़ोत्तरी हो रही है और जल्द ही जनपद को और बसों का सौगात मिलेगी। बतां दें कि उक्त दोनो बसे सराय अकिल से चलकर हलद्वानी तक जायेंगी। इससे जनपद के लोगों को काफी सुविधा होगी। कार्यक्रम के दौरान पूर्व पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल, लाल बहादुर, जिलाध्यक्ष पुष्पा देवी, रमेश पासी, प्रेमचन्द्र चैधरी, संजय जायसवाल, बबलू गर्ग, सुनील मिश्रा, पिन्टू द्विवेदी, भूपेन्द्र सिंह, रमेश पाल, आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपास्थित रहें। उक्त आशय की जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी राजेन्द्र पाण्डेय ने दी।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'