देश

national

घर में घुसकर की मारपीट, चार पर केस दर्ज

الاثنين، 20 مارس 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के महगांव गांव में दबंगों ने पड़ोसी के घर में घुसकर कुनबे को पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महगांव निवासी शेरा पुत्र रामजस का पड़ोसी से पुराना विवाद चल रहा है। इसी अदावत में दो दिन पहले दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। रविवार की शाम पड़ोसी साथियों के साथ मिल शेरा के घर पहुंच गया। घर में घुसकर तोड़फोड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपितों ने कुनबे को पीट दिया। पड़ोसी के घर हंगामा देख गांव के अन्य लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख आरोपित धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराया। इसके पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपित कैलाश, प्रकाश समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी

सरायअकिल थाना क्षेत्र के बिरनेर गांव के एक युवक से विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ लाख ठगी की गई। पासपोर्ट व वीजा नहीं मिलने पर पीड़ित युवक के पिता ने फरेबी ने रकम वापस मांगी तो आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी।  पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बिरनेर निवासी रामलोचन ने बताया कि साल भर पहले चरवा के बरलहा गांव के राकेश कुमार ने उसके बेटे को सऊदी अरब भेजने का झांसा दिया। इसके बाद पासपोर्ट व वीजा बनवाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ले लिए। छह महीने के अंदर उसका बेटा विदेश चला जाएगा। साल भर बीतने के बाद जब वीजा नहीं मिला तो रामलोचन ने फरेबी के घर पहुंच पासपोर्ट व वीजा मांगा। इस पर आरोपित ने टरका दिया। दोबारा पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी। परिजनों को आपबीती बताते हुए पीड़ित थाने पहुंचा और मामले की नामजद शिकायत की।  पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपित राकेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'