देश

national

शराब के नशे में धुत पड़ोसियों ने विवाहिता के घर मचाया उत्पात

السبت، 4 مارس 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। करारी कोतवाली के बैशकांटी गांव में पड़ोसियों ने मोहल्ले की विवाहिता के घर के पर जमकर तांडव किया। घर में घुसकर तोडफोड़ करते हुए शराबी युवकों ने महिला को बेरहमी से पीट दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बैशकांटी गांव की सुखरानी पत्नी सुखलाल ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग उससे चुनावी खुन्नस रखते हैं। शराब के नशे में धुत आरोपित उसके घर पहुंचे और हमला करते हुए जमकर तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ का विरोध करने पर शराबियों ने विवाहिता को दबोचते हुए बेरहमी से पीट दिया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव करते हुए विवाहिता की जान बचाई। पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पिटाई के बाद से पीड़ित परिवार डरा-सहमा हुआ है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'