देश

national

निजी हास्पिटल,नर्सिंग होम,पॉलीक्लीनिक, क्लीनिक, डायग्नोस्टिक सेन्टर्स विभागीय पोर्टल पर करायें नवीनीकरण

الثلاثاء، 21 مارس 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी, कौशाम्बी में पंजीकृत निजी हास्पिटल, नर्सिंग होम, पॉलीक्लीनिक, क्लीनिक, डायग्नोस्टिक सेन्टर्स, डेन्टल क्लीनिक, पैथोलॉजी आदि को सूचित किया है कि वे अपने-अपने प्रतिष्ठानों का नवीनीकरण आवेदन वांछित अभिलेखों के साथ विभागीय पोर्टल पर 31 मार्च 2023 तक अनिवार्य रूप से कराते हुए एक प्रति कार्यालय में जमा करायें। उन्हांने डायगनोस्टिक सेन्टरों को भी सूचित किया है कि वे विभागीय पोर्टल यूपी डाट हेल्थ डाट इन पर अपना पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें, जिन प्रतिष्ठानों द्वारा बिना पंजीकरण/नवीनीकरण के चिकित्सा कार्य में संलिप्त पाये जायेंगे, उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही के साथ ही प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए विधिक कार्यवाही की जायेंगी।  


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'