देश

national

आरोपी को पुलिस ने छोड़ा,पीड़िता ने एसपी से की शिकायत

الجمعة، 3 مارس 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र की एक महिला ने एसपी दफ्तर में शिकायत कर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक एक माह पहले बाजार से घर लौटते समय उसके साथ बदमाश ने छिनैती की कोशिश की। पीड़ित ने आरोपी के हाथ की उंगली दांत से काट ली थी, जिसके बाद बदमाश भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की। पीड़िता ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को दिया, लेकिन उसे पुलिस ने छोड़ दिया। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। करारी के एक गांव की रहने वाली महिला 3 फरवरी को बाजार गई थी। सूर्यास्त के बाद लौटते समय बदमाश ने महिला से छिनैती का प्रयास किया। इस दौरान छीना झपटी में आरोपी के एक हाथ की उंगली पीड़ित ने काट ली। जांन बचा कर भागे बदमाश की उंगली लेकर पीड़िता इंसाफ की आस में थाना पुलिस के पास पहुंची। थाना पुलिस ने वारदात में पीड़ित से तहरीर लेकर छेड़खानी का केस दर्ज किया। पीड़िता ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर मामले को भूल गई, लेकिन पीड़िता ने वारदात के एक माह के अंदर बदमाश को खोज निकाला। बदमाश की कटी उंगली से उसकी पहचान कर ली। उसे पकड़ कर थाना पुलिस के पास पहुंची। आरोप है पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया। आरोपी अब पीड़ित को धमकी दे रहा है। पीड़िता ने एसपी दफ्तर में शिकायती पत्र देकर थाना पुलिस और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले पर पुलिस अधिकारी ने प्रार्थना पत्र पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'