देश

national

वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का हुआ लोकार्पण

الاثنين، 20 مارس 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

मड़ावरा/ललितपुर। महाराजा मर्दन सिंह की पावन धरा पर शुक्रवार को क्षेत्रीय सांसद पंडित अनुराग शर्मा व मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी राज्यमंत्री ने वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिभा का लोकार्पण किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं.अनुराग शर्मा क्षेत्रीय सांसद व विशिष्ट अतिथि मनोहर लाल पंथ राज्य मंत्री,शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन ने की।कार्यक्रम में सर्वप्रथम वीरांगना अवंती बाई के चित्र पर माल्यार्पण व अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया।बानपुर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया।उपरांत क्षेत्रीय सांसद पंडित अनुराग शर्मा ने वीरांगना के शौर्य का वर्णन किया। कहा कि हम सब को गौरवान्वित करने वाली 1857 की क्रांती में अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाली वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। देश के अनेक वीर वीरांगनाओं ने भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुती दी है। राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी ने जनता को सरकार की उपलब्धियां गिनाई,बताया कि सरकार हर एक गरीब के साथ खड़ी हुई है।बिगर भेदभाव के सरकार हर व्यक्ति को हर योजना का लाभ दे रही है। जिला पंचायत सदस्य डॉ आशीष रावत ने कहां की सरकार की हर योजना क्षेत्र के गरीब तक पहुंचाना मेरा मकसद है।क्षेत्र की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं।क्षेत्र का विकास ही मेरा मकसद है। बानपुर मंडल अध्यक्ष अरुण प्रकाश द्विवेदी,एवं पं.दीपक चौबे ने राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू द्वारा संसद में दिया गया अभिभाषण को जनता के समक्ष पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम में समस्त मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष जयप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन व्यवस्था चौकस रही।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'