देश

national

आग लगने से दैनिक उपयोगी सामान और अनाज जलकर हुआ राख

الخميس، 30 مارس 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

 जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के चोरमा गांव की है जहां शुक्रवार की तड़के सुबह अज्ञात कारणों से अविनाश चन्द्र निषाद पुत्र ओमकार निषाद के रिहायसी मकान में आग लग गई। आग की लपटों को उठता देख ग्रामीणों ने घटना की सूचना अविनाश चंद्र को दी। अविनाश काफी दिनों से अपने पूरे परिवार के साथ अपनी बहन के यहाँ रह रहा था जिससे पूरा मकान बन्द पड़ा हुआ था। आग की सूचना मिलते ही अविनाश अपने घर पहुंचा। वही अविनाश को सूचना देने के बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और डायल 112  को दी। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारी कमलेश कुमार पांडेय, राजेन्द्र शुक्ला ,राजेश सिंह, अशोक गौतम, पंकज यादव,राम प्रभु गौड़ और डायल 112 की पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक अविनाश की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। आग से उसमे रखा दैनिक उपयोगी सभी सामान और अनाज जलकर राख हो गया जिससे लाखों रुपये के नुकसान होने का आंकलन किया जा रहा है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'