देश

national

सदस्यता अभियान का समय बढ़ाने की मांग

الأربعاء، 29 مارس 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन की आगामी दिनों में चुनाव होना है इसके लिए सतत सदस्यता अभियान जोरों पर चल रहा है। लेकिन वहीं दूसरी ओर संघ के कनिष्ठ उपाध्यक्ष रामगोपाल अहिरवार एड. ने अध्यक्ष को एक ज्ञापन दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि अनेकों अधिवक्ता अभी तक सदस्य नहीं बन पाए हैं जिनमें अधिकांश आसपास की ग्रामीण क्षेत्र से न्यायालय आते है। लेकिन खेती व अन्य कामों की व्यस्त होने की वजह से अभी तक सदस्य नहीं बन सके है। अतएव जनहित में सदस्य अभियान 10 दिन के लिए बढ़ाया जाए, जिससे और अधिक सदस्य बन सके। ज्ञापन पर के.पी.प्रसाद एड., रमेश प्रसाद एड., अंकित जैन बंटी, पुष्पेन्द्र सिंह चौहान, रविन्द्र घोष, रतिराम कुशवाहा एड., महेंद्र जैन एड., भगवानदास पाठक, मदन प्रसाद पाठक, प्रीतम सिंह एड., रामकृष्ण कुशवाहा एड., केसमान सिंह राजपूत, प्रताप सिंह एड. आदि के हस्ताक्षर बताए जाते हैं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'