देश

national

सड़क हादसे में कटनी के युवक की मौतः

الخميس، 23 مارس 2023

/ by Today Warta



कटनी। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर नैगवां से पिपरौध के बीच सड़क हादसे में घायल हुए एक युवक की मौत हो गई। युवक घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ था। जिसे शहडोल की एआईजी प्रतिमा एस मैथ्यू ने एक कार से जिला अस्पताल भिजवाया था। जिसके बाद एआईजी भी जिला अस्पताल पहुंची थी। हालांकि युवक की जान को नहीं बचाया जा सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि भिटौनी गांव निवासी सोनू पिता रामप्रसाद लुनिया बुधवार को नैगवां से पिपरौंध के बीच सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। इसी दौरान शहडोल की एआईजी प्रतिमा एस मैथ्यू भोपाल से शहडोल जा रही थी, उन्होंने घायल अवस्था में युवक को देखकर अपनी कार रोकी और फिर घायल युवक को एक दूसरी कार से जिला अस्पताल भेजा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'