देश

national

आयुषि-स्वस्थ्य नारी" महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 23 मार्च को

الخميس، 23 مارس 2023

/ by Today Warta



कटनी ।म० प्र० शासन आयुष विभाग भोपाल के आदेशानुसार कार्यालय जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि  निःशुल्क आयुषि- स्वस्थ्य नारी महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जबलपुर रोड, विश्राम बाबा के पास काली मंदिर प्रांगण में किया गया हैं। आयोजित शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक रोगियों का परीक्षण करेंगें एवं निःशुल्क औषधि वितरित की जायेगी। शिविर में रोग, रसोई घर में आयुर्वेद व औषधीय पौधों के गुणों की भी जानकारी दी जायेगी।  जिला अयुष अधिकारी डॉ. रितु द्विवेदी ने बताया कि गुरुवार आयोजित शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला चिकित्सक भी मौजूद रहेगी। शिविर में महिला रोगियों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श के साथ औषधि वितरण महिलाओं के स्वास्थ्य में हितकारी योगाभ्यास, योग से होने वाले फायदों, आयुर्वेद दिनचर्या, ऋतुचर्या, पोषण आधर, रसोईघर में स्वास्थ्य आयुष क्योर एप सहित सामान्य रोगो से बचाव के लिए एवं अपने स्वास्थ्य जीवन को बेहतर बनाने हेतु समस्त शहरवासियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने की अपील की हैं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'