देश

national

बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बाइक सवार की मौके पर मौत

الخميس، 2 مارس 2023

/ by Today Warta




बदायूँ ।उघेती अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। उघैती थाना क्षेत्र में सरौरा गांव के चौराहे के पास हुआ हदसा पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। वहीं परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। हादसा उघैती थाना क्षेत्र में सरौरा गांव के चौराहे के पास हुआ। खितौरा गांव निवासी सुरेश (35) और उसका साथी धीर सिंह रिश्तेदारी में नसरोल गांव गए थे। वहां से बाइक से दोनों वापस घर लौट रहे थे लेकिन रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारता हुआ भाग निकला। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टर ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि धीरसिंह का प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया इधर, घायल धीरसिंह के मुताबिक बताए पते पर पुलिस ने संपर्क साधकर सुरेश के परिवार वालों को हादसे की जानकारी दी तो परिजन रोते बिलखते अस्पताल जा पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिवार वालों को सौंप दिया ।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'