देश

national

नहीं थम रहा कच्ची शराब बनाने का सिलसिला150 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 3 पर किया मुकदमा दर्ज

الأربعاء، 1 مارس 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव आबकारी विभाग व थाना मौरावां की संयुक्त कार्यवाही होली पर्व के दृष्टिगत आबकारी आयुक्त महोदय के आदेशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी करुणेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में प्रातः मुखबिर खास की सूचना पर आबकारी विभाग व थाना मौरावां पुलिस स्टाफ के साथ संदिग्ध ग्राम लालाखेड़ा व छोटी अकोहरी   में एक बारगी दबिश देते हुए 03 अभियुक्ताओ को 150 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ,साथ ही 03 भटिठयो के साथ लगभग 500 किलो ग्राम महुआ लहन को भी मौके पर नष्ट किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त 1. रुपरानी पत्नी खेलावन    निवासी- लाला खेड़ा 2. संगीता पत्नी लालता      निवासी- लाला खेड़ा 3.किरन पत्नी जयकरन    निवासी- छोटी अकोहरी  को थाना मौरावां में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'