देश

national

37 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राजी

الأحد، 19 مارس 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव एवं विभिन्न थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया। परिवार परामर्श केन्द्र, परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया। तदोपरान्त महिला थाना से 15, थाना अजगैन से 5 परिवार परामर्श केन्द्र से 4, थाना सोहरामऊ से 3, थाना फतेहपुर चौरासी, थाना औरास व थाना बेहटा मुजावर से 2-2, थाना हसनगंज, थाना बांगरमऊ, थाना असोहा व थाना मांखी से 1-1 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया। उपरोक्त पुनीत कार्य में डा० आशीष प्रभारी परिवार परामर्श समिति एवं सलाहकारो मे साबिहा उमर, डा एस. के. पाण्डेय, राजेन्द्र सिंह सेंगर, राम शंकर वर्मा, डॉ० मनीष सिंह सेंगर, अबरार हुसैन, डा० शशि रंजना अग्निहोत्री, नीना दीक्षित, सहयोगी अंकित रघुवंशी, बांगरमऊ हेल्प हेस्क से अबसार अली खांन एंव डा सगीर अहमद खांन एवं संबन्धित थानों व परिवार परामर्श केन्द्र टीम से महिला थाना प्रभारी पुष्पा सिंह, परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी राजबहादुर सिंह, भागीरथी, मिथलेश वर्मा, दीक्षित यादव, गुड़िया, लक्ष्मी शर्मा, रोशनी कुमारी, रचना, सोनी, प्रीती कुमारी, आरती शर्मा, नीलम वर्मा, निक्की चौहान, नेहा शुक्ला का विशेष योगदान रहा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'