देश

national

उन्नाव शहर में जगह-जगह हनुमान जन्मोत्सव

الخميس، 6 أبريل 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान मंदिरों में श्री बालाजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने मंदिरों में शंखनाद किया और उन्हें छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही।  चैत्र मास की पूर्णिमा के दिन श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इसी क्रम में शहर के सिविल लाइन मोहल्ला स्थित श्री बालाजी मंदिर में मंदिर समिति की ओर से विशाल कन्याभोज व भंडारे का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में गांधी नगर तिराहे पर प्रसाद वितरण किया गया।इस दौरान राष्ट्रीय पत्रकार महासभा के डिप्टी चेयरमैन श्रवण कुमार पाण्डेय   द्वारा सीओ सिटी आशुतोष कुमार का स्वागत किया गया। सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने हनुमानजी पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदीप तिवारी, मोहम्मद जमाल , प्राचीन्द्र मिश्रा, नितिन पाण्डेय, डाक्टर एस के पाण्डेय, डाक्टर आर के तिवारी, आलोक निगम पत्रकार आशीष पांडेसंजय पत्रकार, संजय प्रजापति,  आलोक अवस्थी आदि लोग वह शहर के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'