देश

national

300 हैंडपंपों से पेयजल व्यवस्था सुधारने की कोशिश

الخميس، 27 أبريل 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। सदर विधायक ने विधानसभा क्षेत्र में पेयजल परियोजना के लिए 2022-23 की निधि का लगभग दो तिहाई हिस्सा हैंडपंप के लिए जारी कर दिया है। इस धनराशि से विधानसभा क्षेत्र के तीनों ब्लॉकों में हैंडपंपों को लगाने का काम भी तेजी से शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी से सदर विधायक इंद्रजीत सरोज ने विधायक निधि से मोटी रकम पेयजल परियोजना के लिए आवंटित किया है। सरकारी आंकड़ों पर जाएं तो विधानसभा क्षेत्र में आने वाले मंझनपुर, सरसवां व कौशाम्बी ब्लॉक क्षेत्र की जनता के लिए उन्होंने 100-100 हैंडपंप वित्तीय वर्ष 2022-23 में दिया है। इन हैंडपंपों को ठेकेदार की ओर से जरूरतमंदों के दरवाजे पर लगवाया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने तीन करोड़ की विधायक निधि से दो करोड़ 11 लाख रुपये हैंडपंप के लिए जारी किया। धनराशि मिलने के बाद तीनों ब्लॉक क्षेत्र के ठेकेदार हैंडपंपो की लगवाने में जुटे हैं।

तीन पुलिया व आठ इंटरलॉकिंग पर खर्च होंगे ८४ लाख

विधायक निधि के 89 लाख रुपये चालू वित्तीय वर्ष में बचे थे। इस धन से विधानसभा क्षेत्र में तीन पुलिया व आने-जाने के लिए आठ रास्तों में इंटर लॉकिंग कराने का निर्णय लिया। उन्होंने 11 परियोजनाओं के लिए लागत अनुरूप धनराशि संबंधित विभाग को जारी कर दिया है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'