देश

national

श्रम न्यायालय के पीठासीन अधिकारी गायो की पूजा कर लिया आशीर्बाद

الأربعاء، 12 أبريل 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। भारत में, जहाँ कण कण कण में भगवान की परिकल्पना की गई है,नित नए नए विचार पुष्पित पल्लवित होते रहते है। ऐसी ही एक घटना संज्ञान में आई है। बुधवार को सावित्री गौशाला सिराथू, में सुबह श्रम न्यायालय लखनऊ के पीठासीन अधिकारी बीके राय पहुँचे और बाकायदा पंडित बुलाकर गाय माता की पूजा अर्चना किया। श्री राय ने गौशाला में पालित सभी गोवंश को पूड़ी,चना और गुड़ खिला कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री राय ने बताया कि आज उनकी माता जी की द्वितीय पुण्यतिथि है। इस अवसर पर उन्होंने ने गौशाला में गौ सेवा और ब्राह्मण को भोजन कराया। श्री राय ने अपने वार्ता में यह विचार व्यक्त किया कि सनातन धर्म और संस्कृति में गाय को माँ की दर्जा प्राप्त है, गौ वंश देव दानव के समुंदर मंथन के समय कामधेनु गाय के रूप में प्रकट हुई और देवताओं को उपभोग के लिए भगवान द्वारा समर्पित की गई। तबसे गोवंश देवता स्वरूप मानव सेवा में लगी है। आज जिस प्रकार से धरती माता को बचाने की मुहिम चल रही है,वैसे ही गोवंश को भी बचाने की आवश्यकता है। श्री राय ने जनता के लिए संदेश दिया कि अपने पूर्वजों की पुण्य तिथि हो, जन्मदिन हो या विवाह वार्षिकोत्सव हो, गायों के बीच में मनाए, इससे गोवंश की रक्षा के साथ साथ बच्चों को संस्कार मिलेगा और वे समाज के प्रति ज्यादा संवेदनशील होंगे। जो लोग गाय की सेवा करना चाहते है ऐसे अवसर पर मात्र अपने केक की कीमत के बराबर ही सही गौशाला को दान भी दे। श्री राय ने बताया कि आज वैज्ञानिकों द्वारा भी यह साबित किया गया है,कि गाय सेवा और गाय को गले लगाने से वी0पी0 की बीमारी में लाभ होता है। इस अवसर पर कौशाम्बी के कड़ाधाम निवासी प्रसिद्ध समाज सेवी, पर्यावरण प्रेमी,गंगा स्वकच्छता अभियान से जुड़े विनय पाण्डे ने गौ पूजा अर्चना का विधान सम्पन्न कराया। श्री राय के साथ प्रसिद्ध समाजसेवी कौशाम्बी के वृद्धाश्रम के संचालक आलोक राय एवं सावित्री गौशाला की संचालिका श्रीमती ममता पांडेय ने उपस्थित रहते हुए गोसेवा में सहयोग किया। बीके राय ने सावित्री गौशाला की प्रशंसा करते हुये कहाँ की ममता पाण्डे ने दो वर्षों से अपने पति की कोरोना से हुई मृत्यु के पश्चात जिस विपरीत परिस्थितियों में गोसेवा का संकल्प लिया और सावित्री गौशाला का सफल संचालन निष्पादित किया,वह प्रसंशनीय और अनुकरणीय है। श्री राय द्वारा इस अवसर पर उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया गया।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'