राजीव कुमार जैन रानू
ललितपुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बृजेश पाठक को ललितपुर की बिगड़ी हुई स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त दुरुस्त बनाने तथा स्टॉफ की कमी को दूर करने के लिए एक ज्ञापन सौंपा। बु.वि.सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने ज्ञापन के माध्यम से उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मांग की है कि ललितपुर महिला और पुरुष चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी हैं जिनमें गायनकोलोजिस्ट, न्यूरोलोजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट, ईएनटी सर्जन, फिजीशियन, रेडियोलॉजिस्ट, पीडियाट्रीशियन, कार्डियोलॉजिस्ट आदि शामिल हैं। इसके अलावा पैरामेडिकल स्टॉफ की भी भारी कमी है। इसको अबिलम्ब दूर किया जाये। इसके अलावा ज्ञापन के माध्यम से यह भी मांग की गई है कि डिजिटल एक्सरे मशीन पिछले 6 माह से बंद पड़ी हुई है इसको अविलम्ब चालू कराया जाये। इसके अतिरिक्त जिला चिकित्सालय में दवाओं का भारी अभाव है जिसके चलते मरीजों को भारी असुविधा का समना करना पड़ता है। सिजेरियन ऑपरेशन महिला चिकित्सालय में गायनकोलॉजिस्ट के अभाव में कई दिनों से बन्द पड़े हुए है जिसके चलते प्रसूता मरीजों को प्राईवेट अस्पतालों में लुटना-पिटना पड़ता है। ट्रामा सेन्टर में तमाम सुविधाओं की भारी कमी है । उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि ललितपुर जिला संयक्त चिकित्सालय में व्याप्त कमियों को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बृजेश पाठक दूर करें। ज्ञापन पर सुधेश नायक, राजकुमार कुशवाहा, अमरसिंह बुन्देला, नंदू सोनी, विक्की सोनी, टिंकू सोनी आदि के हस्ताक्षर हैं।

Today Warta