देश

national

सिराथू विधायक डॉ0 पल्लवी पटेल को प्रशासन ने किया हाउस अरेस्ट

الجمعة، 7 أبريل 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। कानून व्यवस्था का हवाला देकर सिराथू की विधायक डॉ0 पल्लवी पटेल को शुक्रवार को कई घंटे तक प्रशासन ने उनके निवास पर कैद रखा। वजह शुक्रवार को कौशाम्बी महोत्सव का शुभारंभ करने के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित मंत्रिमंडल के अनेक सहयोगी जनों को कार्यस्थल कडा में आने का कार्यक्रम था। पल्लवी पटेल को इस बात का दर्द है,कि आमंत्रण भेजने के बावजूद भी उन्हें कौशाम्बी महोत्सव में शामिल होने से भाजपा ने वंचित कर दिया गया। प्रशासन कार्यक्रम शुरूआत के पहले मुस्तैद हो गया और सैनी स्थित आवास में ही पल्लवी पटेल को घर में कैद कर दिया गया। इस संबंध में डॉ0 पल्लवी ने बताया कि उनके क्षेत्र में केंद्रीय गृह मंत्री व मुख्यमंत्री के आगमन पर वह उनसे शिष्टाचार मुलाकात करना चाहती थी। लेकिन भाजपा के रसूखदार नेताओं के इशारे पर प्रशासनिक अधिकारियों ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें घर पर ही रोक दिया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'