देश

national

कटनी कलेक्टर IAS अवि प्रसाद को राज्यपाल करेंगे सम्मानितः

الاثنين، 24 أبريل 2023

/ by Today Warta



कटनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा किए जा रहे कार्यों को प्रदेश स्तर पर सराहा गया है। भोपाल के राजभवन में 25 अप्रैल को कलेक्टर अवि प्रसाद को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बतादें कि कलेक्टर के आह्वान पर टीबी मरीजों के पौष्टिक आहार के प्रकल्प में भागीदारी निभाने हजारों हाथ उठ चुके हैं। कलेक्टर के प्रयासों का ही नतीजा है कि पिछले 6 महीने में इस अभियान से वे समाज को जोड़ने में कामयाब हुए हैं। जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए 15 लाख रुपए का जनसहयोग दिया जा चुका है। कलेक्टर ने निक्षय मित्र योजना के माध्यम से रेडक्रॉस सोसायटी में एकत्र कर इसकी मदद से प्रतिमाह 355 टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार देने का अभिनव प्रकल्प जारी रखा है। टीबी रोग के प्रति जन जागरूकता लाने और दूरस्थ ग्रामीण अंचलों के लोगों को इस अभियान से जोड़ने के लिए कलेक्टर अवि प्रसाद ने विश्व टीबी दिवस पर टीबी जागरूकता से संबंधित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया था। प्रतियोगिता में जिले के करीब 5 हजार से अधिक प्रतिभागी ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में प्रथम चार स्थानों सहित सभी 54 विजयी प्रतिभागियों को रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से 50 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया था।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'