देश

national

मामूली विवाद में दो पक्षों में हुई जम कर मारपीट, 8 लोग हुए घायल

الاثنين، 10 أبريل 2023

/ by Today Warta

 


 हरपालपुर (हरदोई)- हरपालपुर इलाके में मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें 8 लोग गंभीर घायल हुए हैं। पेट्रोल पंप पर डीजल लेने गए युवक के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद मारपीट हुई जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है। जिनको इलाज के लिए हरपालपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।बताया गया कि हरपालपुर थाना क्षेत्र के गुलौली गांव निवासी अनिकेत पुत्र वीर बहादुर व विक्रम सिंह पुत्र विश्राम सिंह के बीच मामूली विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के कुल 8 लोगों को चोटे आई हैं। घटना पेट्रोल पंप पर डीजल लेने गए युवक से मामूली कहासुनी के बाद हुई है। हरपालपुर पुलिस मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर लेकर जांच पड़ताल में जुटी है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद मारपीट हुई है। जिसमें 8लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जांच के बाद दोषियों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'