देश

national

छप्पर में लगी आग, मवेशी झुलसा

الجمعة، 21 أبريل 2023

/ by Today Warta

 


राकेश केशरी

कौशाम्बी। पश्चिम शरीरा थाने के पूरबशरीरा गांव में शुक्रवार की सुबह आठ बजे एक छप्पर में आग लग गई। घटना में छप्पर में बंधा एक मवेशी झुलस गया। घटना में बगल में रखा भूसा व कपड़ा भी जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। पूरब शरीरा निवासी पलकधारी यादव पुत्र जगदेव के घर के बगल में मवेशी बांधने के लिए छप्पर बना रखा है। छप्पर के एक हिस्से में पलकधारी ने गाय पाल रखा था तो दूसरे हिस्से में भूसा रखा था। शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे संदिग्ध हालत में छप्पर में आग लग गई। मोहल्ले के लोगों ने छप्पर जलता देखा तो शोर मचाया। किसी ने गाय को जल रहे छप्पर से बाहर निकाला। जब तक गाय को निकाला गया तब वह झुलस चुकी थी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। घटना में पीड़ित का लगभग एक लाख रुपए का नुकसान का अनुमान लगाया गया है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'