देश

national

दरवाजे पर बालू गिराने का विरोध करने पर दबंगो ने की मारपीट

الخميس، 13 أبريل 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी

कौशाम्बी। पंइसा थाना क्षेत्र के एक गांव के दर्जनों लोगो ने थाना पुलिस को तहरीर देकर दरवाजे के सामने बालू गिराने का विरोध करने पर दबंगो पर मारपीट का आरोप लगाते मामले में कार्यवाही की मांग की है। पंइसा थाना क्षेत्र के कैमा गांव निवासी राजपति पत्नी सोज्जा, मनीषा पत्नी मनोज कुमार, पूनम पत्नी रामबाबू, परवेश पुत्र मनोज,ओम पुत्र दुर्जन,सलोनी पुत्री उमेश ने गुरुवार को पंइसा पुलिस को दिए गए दिए गए शिकायती पत्र के हवाले से पड़ोस के रहने वाले आधा दर्जन के करीब लोगो पर आरोप लगाते हुए बताया की बुधवार की सुबह गांव के पड़ोसी दरबाजे के सामने बालू गिरा रहे थे,जिसका विरोध करने पर दबंग गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे,जिसमे उमेश,दरवेश,राजपति,मनीषा,पूनम,मनोज आदि जख्मी हो गए। पीड़ितों ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर दबंगो पर कार्यवाही की मांग की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'