देश

national

परिवार परामर्श केन्द्र में पति-पत्नी के 35 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राज़ी

الأحد، 2 أبريل 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। सिद्धार्थ शंकर मीना पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में विभिन्न थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया। परिवार परामर्श केन्द्र, परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया। तदोपरान्त महिला थाना से 11, परिवार परामर्श केन्द्र, थाना बांगरमऊ व थाना गंगाघाट से 4-4, थाना अचलगंज से 3, थाना कोतवाली सदर व थाना फतेहपुर चौरासी से 2-2, थाना बीघापुर, थाना बारासगवर, थाना आसीवन, थाना सफीपुर व थाना दही से 1-1 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'